Noida News : दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Apr 21, 2025 - 11:47
Noida News : दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर-63 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एफएनजी सर्विस रोड के पास चेकिंग के दौरान की है।

Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि थाना पुलिस सेक्टर 63 के फरीदाबाद नोएडा गाजियाबाद मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध बाइक पर बदमाश आने वाले हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। टीम ने संदिग्ध बाइक पर आए दोनों लोगों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों से बाइक के दस्तावेज मांगे तो नहीं दिखा पाए। पुलिस ने जब तलाशी ली तो दोनों के पास से एक-एक चाकू मिला। जांच कर करने पर पता चला कि बाइक चोरी की है।

आरोपियों की पहचान बिहार के जिला पटना के इंद्रापुरी राजीव नगर निवासी विवेक प्रताप सिंह और जिला मैनपुरी के गांव मापुर निवासी मोहित के रूप में हुई। मोहित वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी में अैर विवेक गाजियाबाद के अकबरपुर बहरामपुर में रहता है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरामद हुई बाइक उन्होंने इसी वर्ष जनवरी में एफएनजी गोल चक्कर सेक्टर-63 से चोरी की थी। वह वाहन चोरी करते हैं और राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीन लेते हैं। रविवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।