Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

Dec 26, 2025 - 13:23
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को महेंद्र यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद औरंगाबाद बिहार के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनका बेटा मुन्ना कुमार उम्र 29 वर्ष ग्रेटर नोएडा स्थित ईकोविलेज- 2 की मोवेक्स कंपनी में नौकरी करता था। वह कंपनी से काम करके घर लौट रहा था, तभी दुर्गा गोल चक्कर के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 26 किलोमीटर की दूरी पर जेवर से नोएडा की ओर जाने वाली लेन पर एक तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर बीती रात को डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में जनपद औरैया निवासी अंकित व बादलपुर गांव निवासी परिचालक योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान परिचालक योगेश की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिंद्रा पिकअप की चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।