Noida News : तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Sep 2, 2024 - 16:20
Noida News : तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
Symbolic image

Noida News : थाना फेस-1 पुलिस ने बीती रात को 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न जगहों से चोरी की हुई तीन लग्जरी कारें बरामद की है। इन चोरों ने वाहन चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

Noida News : 

 पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बीती रात को थाना फेस 1 पुलिस ने परवेज आलम, अकील तथा आसिफ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई तीन लग्जरी कारे बरामद हुई है। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने वाहन चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।