Noida News : विभिन्न जगहों से तीन बदमाश गिरफ्तार

Aug 29, 2024 - 09:55
Noida News : विभिन्न जगहों से तीन बदमाश गिरफ्तार
Police commissioner office (Google image)

Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किया है। 

Noida News : 

थाना बादलपुर पुलिस ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 32 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने एक सूचना के आधार पर हैदर अली पुत्र नसीम अली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के आसपास अवैध रूप से शराब बेचता था। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक रोहित कुमार ने साजिद पुत्र मोइन खान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी उम्र 24 वर्ष है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 31 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना बिसरख पुलिस ने जुल्फिकार पुत्र मोहम्मद फारूक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी उम्र 24 वर्ष है। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।