Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में प्रभाकर उर्फ बिट्टू पुत्र वीरेंद्र उम्र 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में ओम नारायण पुत्र नारायण शर्मा उम्र 66 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 24 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सोनू पाठक पुत्र गिरजानंद पाठक उम्र 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

