Noida News : मानसिक तनाव के चलते दो लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के रहने वाले गोविंद कुमार पुत्र विजय बहादुर उम्र 29 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते शुक्रवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम कानी गढी में रहने वाली चंचल पुत्र सुभाष उम्र 25 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

