Noida News : डेंगू के तीन मरीज मिले
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर मे डेंगू के तीन नए मरीजों की पुष्टि सोमवार को मलेरिया विभाग ने किया है। तीनों मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। इनको मिलाकर जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 44 हो गई है। वही आज मलेरिया के भी दो मरीज की पुष्टि हुई है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 53 हो गई है।
Denge Fever News : जल भराव और लार्वा पनपने के स्थान मिलने पर एक महीने में 50 लोगों और संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। घर घर कूलर, फ्रिज ट्रे, जलभराव आदि जांच चल रही है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाओ को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दवाओं का छिड़काव, जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

