Noida News : ओखला पक्षी विहार के 100 वर्ष पुराना बट बृक्ष होगा जनपद के विरासत का प्रतीक

Jul 3, 2024 - 09:36
Noida News : ओखला पक्षी विहार के 100 वर्ष पुराना बट बृक्ष  होगा जनपद के विरासत का प्रतीक
Google image

Noida News : पूर्वजो से मिले विरासती पेड़ो को संरक्षित करने तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए वन विभाग ने शुरुआत की है। इसके तहत ओखला पक्षी विहार में 100 वर्ष पुराना बरगद यानि वट वृक्ष को गौतमबुद्ध नगर जनपद के विरासत का प्रतीक बनाया गया है । वन विभाग जिले की विरासत को संवारने और इतिहास में एक और पन्ना जोड़ने की पहल पर काम कर रहा है।

Noida News : 

जनपद गौतम बुद्ध नगर के डीएफओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ओखला में विरासत वृक्ष वाटिका बनाने की कवायद शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि गांव अच्छेजा और ओखला में 100 वर्ष से पुराने तीन पेड़ चिह्नित किए गए हैं। वर्षाें पुरानों पेडों का संरक्षण करने के लिए वाटिका बनाने की पहल की जा रही है।

डीएफओ ने बताया कि इनमें ओखला पक्षी विहार में बरगद का एक पेड़ और अच्छेजा में बरगद व पीपल के दो पेड़ शामिल हैं।तीनों पेड़ों का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। शुरुआत में ओखला में विरासत वृक्ष वाटिका बनाने की पहल की जा रही है। अन्य दो जगहों पर विरासत वाटिका बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।हालांकि तीनों जगहों पर वन विभाग से इतर गांव के लोग भी पुरातन पेड़ों का संरक्षण कर रहे हैं। गांव के लोग परंपरागत रूप से बरगद की पूजा कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने तथा सांस्कृतिक व भावनात्मक रूप से जुड़े होने के कारण पेड़ों की सुरक्षा व देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अच्छेजा और ओखला पक्षी विहार के अलावा जिले में विरासत पेड़ों की संख्या 1250 है। ओखला की विरासत वाटिका में 2500 पौधे लगाए जाने की योजना है। वाटिका के सभी पेड़ पौधों की टैगिंग भी कराई जाएगी।

इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण पेड़ों और पौधों पर एक प्लेट लगाई जाएगी। प्लेट पर उसका प्रचलित, अंग्रेजी और वानस्पतिक नाम अंकित रहेगा। इसका मकसद विरासत पेड़ को सरंक्षण देना और उसके आसपास हरित क्षेत्र विकसित करने की पहल है। जिससे विरासत पेड़ के संरक्षण को लेकर सभी जागरूक हो सके और अन्य जगहों पर भी विरासत वृक्ष वाटिका बनाने जैसे कदम उठाए जा सकें