Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले सात लोगों ने की आत्महत्या

Nov 4, 2024 - 11:58
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले सात लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image
Noida News : जनपद की विभिन्न जगहों पर रहने वाले 7 लोगों ने तीन दिनों के अंदर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना  बिसरख क्षेत्र में रहने वाली पूनम कुमारी पुत्री भोला प्रसाद उम्र 29 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह मूल रूप से जनपद चंपारण बिहार की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के ग्राम नगली बाजितपुर में रहने वाले विनय पुत्र बालकिशन उम्र 37 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले अमरपाल पुत्र श्री चरण सिंह उम्र 32 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले पवन शर्मा पुत्र प्रेमचंद शर्मा एवं 25 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
 उन्होंने बताया कि थाना फेस- वन क्षेत्र में रहने वाले कृष्ण सिंह उम्र 42 वर्ष छत से कूद गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले रौनक उम्र 35 वर्ष तथा थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती सुनीता उम्र 30 वर्ष की छत से गिरकर मौत हो गई। उन्होंने बताया की आशंका है कि दोनों ने आत्महत्या किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले अंशुमन गुप्ता अमित 22 वर्ष ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।