Noida News : थाना सेक्टर 113 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक सैलून संचालक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया तथा अब वह उसपर दबाव बना रहा है कि वह धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी करें। महिला पहले से शादीशुदा है। तथा उसका एक बच्चा है।
Police Station Sector 113 : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि एक महिला ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 122 में आसिफ नामक व्यक्ति का सैलून है। वहां पर वह काम करवाने के लिए कुछ समय पूर्व गई थी। इसी बीच उसकी आसिफ से दोस्ती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि आसिफ ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया तथा अब वह उसपर दबाव बना रहा है कि वह धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी करें। थाना प्रभारी ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस महिला ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया है वह पहले से शादीशुदा है। उसका एक बच्चा है। उसका पहले पति से विवाद चल रहा है। वह पहले पति से बिना तलाक लिए आसिफ के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद आसिफ ने शादी करने से इनकार कर दिया है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद है।