Noida News : रिटायर्ड डीजी ओपीएस मलिक का निधन

Sep 16, 2025 - 12:57
Noida News : रिटायर्ड डीजी ओपीएस मलिक का निधन
रिटायर्ड डीजी ओपीएस मलिक का निधन

Noida News : उत्तर प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी ओपी एस मलिक का आज नोएडा में देहांत हो गया। उन्हें गंभीर हालत में बीती रात को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पीछे उनकी दो बेटियों और उनका भरा पूरा परिवार है।

 ओपीएस मलिक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात रहे थे। भारत सरकार में वह प्रतिनियुक्ति पर काफी दिनों तक रहे। इस दौरान वह केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के डायरेक्टर रहे। इसके अलावा उन्होंने बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, सहित कई अर्धसैनिक बलों का नेतृत्व भी किया। अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के  समय वह अर्ध सैनिक बल के कमांडेंट के रूप में मोर्चा संभाले थे। तब वह काफी चर्चाओं में रहे हैं। ओपीएस मलिक (72 वर्ष)वर्ष 1975 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। करीब 12 वर्ष पूर्व वह रिटायर्ड होकर गौतम बुद्ध नगर के नोएडा शहर में रहने आए।  वह नोएडा के सेक्टर 92 में रह रहे थे। रिटायरमेंट के बाद भी वह विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय रहते थे। वह पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के संरक्षक भी रहे। उन्होंने इस बैनर तले पश्चिमी उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश से अलग करने के लिए प्रमुखता से मांग उठाई। उनके देहांत की सूचना पाकर पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह, रजनीकांत मिश्रा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, उनके दोस्त, परिचित और नोएडा के सामाजिक संस्थाओं के लोग उनके निवास पर पहुंचे। नोएडा पुलिस का अधिकारियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उसके बाद उनकी शव यात्रा सेक्टर 92 से सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास के लिए शुरू हुई। नोएडा के लोगों, अधिकारियों और उनके परिजनों ने सेक्टर 94 में उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।