Noida News : निजी अस्पताल की ऑक्सीजन की पाइपलाइन फटी, मरीजों में मची भगदड़
Noida News : नोएडा के सेक्टर 66 स्थित एक निजी अस्पताल में आज दोपहर को अचानक ऑक्सीजन पाइप फटने से अफरा-तफरी मच गई। लाइन फटने से हुई तेज आवाज और धुआं निकला। सभी मरीज बाहर की ओर भागने लगे। वहीं, दूसरी ओर लाइन फटने से गंभीर मरीजों को दी जा रही ऑक्सीजन सप्लाई भी बाधित हो गई, इससे कुछ देर के लिए मरीजों को ऑक्सीजन न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Police Station Phase 3 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मौके पर फेस- 3 थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से बात कर वहां पर आइसीयू में भर्ती मरीजों को पास के अस्पताल में एंबुलेंस के सहारे शिफ्ट कराया। आनन-फानन पांच मरीजों को शिफ्ट किया गया।
इसके बाद अन्य गंभीर मरीजों को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। इतनी देर में सभी मरीजों के परिजनों को भी जानकारी दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आईसीयू में भर्ती आठ मरीजों को शिफ्ट किया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जानकारी नहीं हुई है।

