Noida News : सिक्कों की चोरी करता पकड़ा गया ऑपरेटर गिरफ्तार

Dec 23, 2024 - 11:36
Noida News :  सिक्कों की  चोरी करता पकड़ा गया ऑपरेटर गिरफ्तार
Coins of 20 Rupees
Noida News : सेक्टर-एक स्थित टकसाल मे 20 रुपये वाले सिक्के चोरी करने के आरोप में सीआईएसएफ ने एक ऑपरेटर रंगे हाथ पकड़ लिया। गेट पर चेकिंग के दौरान आरोपी के पास से 13 सिक्के बरामद हुए। थाना फेस-वन मैं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
Noida News :
अपर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद बलिया के गांव फेफना निवासी 35 वर्षीय आनंद कुमार पांडेय करीब 12 वर्ष से टकसाल में बतौर ऑपरेटर काम करता था। वह काम समाप्त करके टकसाल के गेट से बाहर आ रहा था। गेट पर तलाशी के दौरान उसके बैग से 20 रुपये के 13 सिक्के बरामद हुए। पकड़े जाने पर आनंद गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगा। टकसाल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक हरपाल सिंह ने इसकी जानकारी थाना फेज-वन पुलिस को दी। उन्होंने आरोपी को पुलिस को सौंपते हुए उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद सिक्कों को सील किया गया। पुलिस ने आरोपी से सिक्के ले जाने के संबंध में पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। टकसाल की सुरक्षा बेहद सख्त है। यहां आने वाले कर्मियों की निगरानी होती है। टकसाल में आते समय और जाते समय सघन तलाशी ली जाती है।