Greater Noida News : सरकारी नौकरी नहीं लगने पर प्रेमिका ने किया शादी से इन्कार तो हुआ ये अंजाम
Dec 23, 2024 - 11:42
Greater Noida News : शादी से इनकार करने पर जुनुनी प्रेमी ने प्रेमिका के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के जीटी रोड के पास स्थित सत्यम रेजिडेंसी कॉलोनी में रहने वाले राजेश कुमार फास्ट फूड की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
Greater Noida News :
शनिवार को बुलंदशहर के रहने वाला वीरेंद्र उनके घर पर आया, और घर में जबरदस्ती घुसकर उनकी 23 वर्षी बेटी राखी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान देर रात को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों परिवार एक दूसरे से परिचित थे। इससे पहले दोनों परिवार मेरठ में एक साथ रहते थे। आरोपी का रिश्ता लड़की से तय हो चुका था। पर लड़की पक्ष की यह शर्त थी कि सरकारी नौकरी लगने पर ही लड़की और लड़के की शादी होगी। वीरेंद्र की सरकारी नौकरी नहीं लग रही थी। वीरेंद्र शादी का दबाव बनाने के लिए शनिवार को लड़की घर पर गया था। मां और बेटी ने शादी से मना कर दिया। इस बात से आक्रोशित होकर उसने लड़की के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।