Noida News : थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 3 किलो चरस बरामद किया है। बरामद चरस की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इसका एक साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जाता है कि यह पूर्व में शेयर मार्केट का काम करता था, उसमें घाटा होने के बाद उसने चरस बेचना शुरू कर दिया।
Police Station Sector 58 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास से आज शिवम नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने करीब 3 किलो चरस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जनपद मेरठ का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि पूर्व में यह शेयर मार्केट का काम करता था। उसमें घाटा होने के बाद इसने चरस बेचना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इससे मिली जानकारी के आधार पर इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।