Noida News : क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर युवक से लाखों रुपए चोरी, दो गिरफ्तार

Jun 20, 2026 - 19:00
Noida News : क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर युवक से लाखों रुपए चोरी, दो गिरफ्तार

Noida News : क्रिप्टो करेंसी में व्यापार करने के नाम पर चार बदमाशों ने एक युवक को अपने जाल मे फंसाकर सेक्टर 28 मे बुलाया तथा उसके साथ धोखाधड़ी कर उसके पास रखे हुए 11 लाख 94 हजार रुपए ले लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर- 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सोनू सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 104 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह अपने दोस्त विवेक के पास सेक्टर 28 में मिलने के लिए आए थे। पीड़ित के अनुसार वहां पर राहुल डागर, सागर डागर, अनुराग पाराशरी व आमिर खान आदि मिलने के लिए आए। इन लोगों ने बातों में लगाकर उसका बैग चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसके बैग में 11,94,000 नगद,एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज दो बदमाशों अनुराग तथा उमेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से चोरी गई नगदी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पीड़ित ने क्रिप्टो करेंसी में व्यापार करने के नाम पर उनसे बातचीत की थी। उन्होंने उसे अपने पास सेक्टर 28 में बुलाया तथा धोखाधड़ी करके उसकी रकम और अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों के पुलिस तलाश कर रही है।