Noida News :  छात्राओं को किया सम्मानित,  मिशन प्रतिभाग में  स्कूलों व स्लम एरिया में अभियान

May 21, 2024 - 12:26
Noida News :  छात्राओं को किया सम्मानित,  मिशन प्रतिभाग में  स्कूलों व स्लम एरिया में अभियान

Noida News :  पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा सरकारी स्कूलों और स्लम बस्ती समेत अन्य जगहों पर चलाए गए मिशन प्रतिभाग अभियान के तहत 40 कार्यक्रम पूरे होने पर सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन प्रतिभाग के अन्तर्गत कुल 60 कार्यक्रम किए जाने प्रस्तावित है।

Noida News :


कार्यक्रम के दौरान मिशन प्रतिभाग का हिस्सा रही छात्राओं समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। उनके योगदान को अधिकारियों द्वारा सराहा गया। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर डीसीपी महिला सुरक्षा रवि शंकर निम की अगुवाई में जनपद के 10 सरकारी स्कूलों और 10 स्लम एरिया में अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली बच्चियों और महिलाओं को भी जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत अबतक करीब दस से बारह हजार बच्चों व व्यक्तियों को जागरूक किया जा चुका है। आईओसीएल के सीएसआर पहल के तहत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस एवं चैलेंजर ग्रुप के संयुक्त प्रयासों से कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम (मिशन प्रतिभाग) के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, आईओसीएल ईडीएचआर एसके पाटिल, सीजीएम एचआर राजेन्द्र प्रसाद, डीजीएम सीएसआर नीरज सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें नोएडा कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया। अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों में कौशल विकास, स्टोरी टेलिंग, सड़क सुरक्षा, हास्य योग, मेडिकल एसिस्टेंस, सीपीआर, ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक जागरूकता एवं मेडिटेशन जैसे आवश्यक सत्र, स्वाट एनालिसिस, लाइफ स्किल एवं गुड टच, बैड टच सत्र, आत्मरक्षा आदि की जानकारी प्रदान की जा रही है। छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट और उनके अधिकारों के बारे में बताया गया है। बच्चियों और महिलाओं को सरकारी विभागों की हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। स्कूली बच्चों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई थी, जिसमें उत्तीर्ण हुए बच्चों को अपर पुलिस आयुक्त  बबलू कुमार द्वारा मिशन प्रतिभाग टीशर्ट और ड्राइंग किट से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव और एसीपी सौम्या सिंह सहित अन्य शामिल रहें।