Noida News : सड़क हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 में रहने वाली एक महिला की 5 वर्षीय बेटी को एक कार चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बीती रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती रुखसार पत्नी मोइनुद्दीन ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 44 छालेरा गांव में रहती हैं। उनके अनुसार 8 दिसंबर की रात के समय उनकी 5 वर्षीय बेटी मुस्कान घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार 9 दिसंबर की रात को उसकी बेटी की उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

