Noida News : हार्डवेयर की दुकान में लगी आग

Apr 8, 2025 - 11:45
Noida News : हार्डवेयर की दुकान में लगी आग
Google Image

Noida News : थाना फेस -1 क्षेत्र के हरौला गांव में स्थित हार्डवेयर एंड सेनेटरी की दुकान में आज सुबह को अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

Noida News :  मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि हरौला गांव मैं स्थिति की दुकान में अज्ञात कारण से आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।