Noida News : पच्चास वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर गई जान, तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

May 7, 2026 - 11:39
Noida News : पच्चास वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर गई जान, तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना दादरी क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र पुत्र बबलू उम्र 31 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि राजकुमार पुत्र पुरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस तीन के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि वेदपाल पुत्र पुत्तू लाल उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।