Noida News :शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर इंजीनियर से 65 लाख रुपए की ठगी

Jun 9, 2025 - 12:42
Jun 9, 2025 - 12:52
Noida News :शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर इंजीनियर से 65 लाख रुपए की ठगी
Google Image

Noida News :  शेयर मार्केट (Share Market ) में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक इंजीनियर से 65 लाख रुपए की ठगी कर ली।

Cyber Crime Noida News :  साइबर क्राइम के पुलिस उपायुक्त  ने बताया कि सेक्टर 119 स्थित एक सोसाइटी निवासी आशु मलिक ने साइबर क्राइम थाने में बीती रात को शिकायत दर्ज कराई है कि 20 अप्रैल को किसी अपरिचित ने उन्हें एक ग्रुप से जोड़ा। उन्होंने बताया कि वे लोग इन्वेस्टमेंट ब्रोकर के रूप में काम करते हैं। ग्रुप में पहले से ही कई लोग मौजूद थे। उन्होंने उसे बताया कि निवेश पर होने वाले मुनाफा के बारे में उसे बताया गया। कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किया गया। पीड़ित से छोटे छोटे निवेश करने पर जोर डाला गया। पीड़ित ने शुरुआत में जो निवेश किया उसपर उसे अच्छा मुनाफा मिला। धीरे-धीरे आरोपियों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया तथा कई बार में इंजीनियर से करीब 65 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट करवा लिया। पोर्टल पर उन्हें अपनी रकम बढ़ी हुई दिख रही थी। जब उन्होंने अपना पैसा निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।