Noida News: 15000 आहुतियां के साथ अनुष्ठान की हुई पूर्ण आहुति

Apr 17, 2024 - 12:36
Noida News: 15000 आहुतियां के साथ अनुष्ठान की हुई पूर्ण आहुति

Noida News : सलारपुर सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन स्थित शिव मंदिर पर 21 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संपूर्ण भारत से संत समागम के लिए जगद्गुरु महामंडलेश्वर द्वाराचार्य पीठाधीश्वर महंत आदि सैकड़ों धर्मगुरु पहुंच रहे है। मुख्य यजमान सुभाष भाटी ने बताया 21 कुण्डीय यज्ञ स्थल तैयार हो चुका है एक भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर ग्राम वासियों सहित सभी क्षेत्रवासी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Noida News :

श्री राम महायज्ञ आयोजन समिति के महासचिव व जिला अध्यक्ष भाकियू एवं गुर्जर महासभा गौतमबुद्ध नगर अशोक भाटी ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन क्षेत्र में पहली बार हो रहा है। जिसको लेकर सभी ग्राम वासियों में उत्साह का माहौल है। 18 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा। जिसमें ऊंट, घोड़े, डीजे व ढोल-नगाड़े सहित मनमोहन झांकियां रहेगी। अशोक भाटी ने बताया श्री राम महायज्ञ की सफलता के लिए 5 मार्च से निरंतर पंडितों द्वारा अनुष्ठान चल रहा था जिसमें आदित्य हृदय स्तोत्र नारायण कवच श्री सूक्त आदि का पाठ के साथ 15000 आहुतियां के साथ पूर्ण आहुति कर कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ओमकार दास जी महाराज श्रीमाधोपुर राजस्थान के सानिध्य में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

हवन में अरविंद तिवारी, आयुष सती संतोष सेमवाल जलकेश बाबू, सुभाष नेता, अशोक भाटी, धीरज प्रधान, सुंदर चंदेल, जोगिंदर भड़ाना, संजय भाटी, विकल भाटी, राजीव भाटी, जयभगवान भाटी, गौरव भाटी, दीपक भाटी, सागर भाटी, रोहित भाटी, शोभाराम भाटी, भूप भड़ाना, अंकित भाटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।