Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से लूटी सोने की चेन

Apr 8, 2025 - 12:24
Apr 8, 2025 - 13:36
Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से लूटी सोने की चेन
Google Image

Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि दर्पणा पालि पत्नी दीपक पालि निवासी सेक्टर 76 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 3 अप्रैल को शाम 7:15 बजे के करीब सेक्टर 76 से सब्जी मंडी रोड महागुन सोसाइटी की ओर जा रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से उनकी सोने की चेन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।