Noida News : शादी समारोह में साली को देख 70 साल के बुर्जुग का मचला मन, अस्मत लूटने का किया प्रयास

Aug 5, 2024 - 12:25
Aug 5, 2024 - 13:34
Noida News : शादी समारोह में साली को देख 70 साल के बुर्जुग का मचला मन, अस्मत लूटने का किया प्रयास
google image


Noida News : बड़ी बहन की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला के साथ एक बुजुर्ग ने छेड़खानी की। आरोपी बुजुर्ग पीड़िता की बड़ी बहन का जेठ है। महिला ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता और उसके बेटों के साथ मारपीट भी की। महिला की शिकायत पर फेस-तीन पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।

Noida News :


पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद निवासी महिला ने बताया कि वह नोएडा में रहने वाली बड़ी बहन की बेटी की शादी में हिस्सा लेने के लिए आई थी। महिला का आरोप है कि जब शादी की रस्म निभाई जा रही थी तभी बहन के जेठ घनश्याम सिंह ने आंख मारी और गलत हरकत की। महिला ने घनश्याम की हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। आगे भी उसकी गंदी हरकतें जारी रहीं। महिला बार-बार नजरअंदाज करती रही पर आरोपी घनश्याम नहीं माना। अगले दिन हल्दी कार्यक्रम के दौरान भी आरोपी ने हद पार कर दी। हल्दी लगाने के दौरान घनश्याम महिला के पास आकर खड़ा हो गया और पीछे मुड़ने पर महिला को गलत तरीके से छुआ। महिला के शरीर के निजी हिस्से को गलत तरीके से जानबूझकर कई बार छुआ गया। इससे महिला घबरा गई और भागकर कमरे में चली गई। इसके बाद शाम को डीजे बजने के दौरान भी आरोपी ने हरकते कीं। तंग आकर महिला ने आरोपी की बेटी और अन्य लोगों को उसकी हरकतों के बारे में बताया। शिकायतकर्ता महिला शादी के अगले दिन घर आने की तैयारी करने लगी। महिला अपने बच्चों के साथ सीढ़ियों पर खड़े होकर बात कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने आंख मारते हुए फिर से छेड़छाड़ का प्रयास किया तो महिला ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान बीच में आए महिला के बच्चों को आरोपी ने पीटा। काफी देर तक आरोपी हंगामा करता रहा और पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। महिला का कहना है कि घटना के बाद से वह आहत है और सदमे से निकल नहीं पा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।