Noida News : 22 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Nov 21, 2025 - 21:53
Noida News : 22 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के मिशन ट्विन सोसाइटी में रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते अपने फ्लैट के 16 वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 21 नवंबर की शाम को थाना सूरजपुर पुलिस को मिग्सन ट्विंन टावर सोसाइटीज के सिक्योरिटी ऑफिसर ने पुलिस को सूचना दी की शालू पुत्री नरेश मूल निवासी जनपद शामली उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष ने 16 वें फ्लोर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि युवती जिस फ्लैट में रहती थी, उसमें चार लड़के और रहते है। युवती एक कंपनी में काम करती थी।