Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

Oct 17, 2026 - 10:41
Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति जिनकी उम्र लगभग 35 वर्ष है, वह ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंचे उप निरीक्षक पुनीत तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया गया घटना छपरौला गांव के पास की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।