Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के गोर सिटी सोसाइटी में रहने वाली श्रीमती मुनमुन देवी (32 ) पत्नी मनोज ने मानसिक तनाव के चलते शुक्रवार की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाले निशांत उम्र 21 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने हॉस्टल के रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली श्रीमती मंजू चौहान (37) पत्नी अमरदीप सिंह ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना फेस -दो क्षेत्र में रहने वाली अंजली तिवारी पत्नी उमेश कुमार उम्र 22 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Sector 113 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती रेखा उम्र 75 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह सेक्टर 115 में रहती थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Kasna Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना कासना क्षेत्र में रहने वाले इशु कुमार (19) पुत्र जयपाल सैनी की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह मूल रूप से चंपारण बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

