Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में आठ की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर बीते 24 घंटे के अंदर हुए विभिन्न सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना फेस -दो थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में चांद (26 ) पुत्र यामीन मूलनिवासी जनपद बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
Police Station Dadri News : उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में श्रीमती संगीता (35 ) पत्नी उत्तम प्रसाद निवासी ग्राम हैबतपुर गंभीर रूप से घायल हो गई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में रतीश कुमार झा 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात को हुए एक सड़क हादसे में पप्पन उम्र 47 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Surajpur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात को हुए एक सड़क हादसे में कविता (28 ) पत्नी खजान सिंह की मौत हो गई है।
Police Station Phase 1 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- वन क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में संदीप शर्मा (35 ) की मौत हो गई है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में बीती रात को हुए एक अन्य सड़क हादसे में लोकेश (40) की मौत हो गई है।

