Noida News : नोएडा मीडिया क्लब का चुनाव निर्विरोध संपन्न, वरिष्ठ पत्रकारों का रहा विशेष योगदान

Noida News : नोएडा मीडिया क्लब का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। क्लब के चुनाव को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की निगरानी में चुनाव अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। क्लब के चुनाव में आलोक द्विवेदी को अध्यक्ष चुना गया है। ]
जबकि महासचिव के पद पर जय प्रकाश सिंह चुने गए। उपाध्यक्ष के पद पर अमित चौधरी को चुना गया है। चुनाव अधिकारी अभय सिंह ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारी की घोषणा की।
इस चुनाव में कोषाध्यक्ष के पद पर मनोज वत्स, सचिव पद पर जगदीश शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर प्रमोद शर्मा तथा आंचल यादव निर्विरोध चुने गए। नोएडा मीडिया क्लब के चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर 15 लोगों ने नामांकन किए थे। जिसमें से आठ लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। क्लब के अध्यक्ष पद पर आलोक द्विवेदी के अलावा वीरेंद्र मलिक तथा कुणाल जायसवाल ने पर्चा भरा था।
वहीं महामंत्री के पद पर जेपी सिंह तथा देवेंद्र प्रभात ने नामांकन किया था। उपाध्यक्ष पद पर अमित चौधरी और हर्ष पांडे ने नामांकन किया थे, जिसमें हर्ष पांडे का पर्चा पैसा ना जमा करने के कारण निरस्त कर दिया गया था। कोषाध्यक्ष के पद पर हिमांशु सिंह, शिव त्यागी तथा मनोज वत्स ने नामांकन किया था, जिसमें शिव त्यागी और हिमांशु सिंह ने नामांकन पत्र वापस ले लिया।
सचिव के पद पर जगदीश शर्मा तथा गजेंद्र यादव ने नामांकन दाखिल किया था जिसमें गजेंद्र यादव ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर प्रमोद शर्मा, आंचल यादव और प्रिया राणा ने पर्चा दाखिल किया था, जिसमें प्रिया राणा द्वारा पर्चा वापस लिया गया।
नोएडा मीडिया क्लब का निर्विरोध चुनाव कराने में युगकरवट समाचार पत्र के प्रधान संपादक सलामत मियां, मोहम्मद आजाद, संजीव यादव, सुरेश चौधरी, सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारों का विशेष योगदान रहा।