Noida News : भाजपा नोएडा महानगर की सोशल मीडिया टीम की घोषणा

Jan 30, 2024 - 13:33
Noida News : भाजपा नोएडा महानगर की सोशल मीडिया टीम की घोषणा
भाजपा नोएडा महानगर की सोशल मीडिया टीम

 Noida News : भाजपा नोएडा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने एक बैठक के दौरान नोएडा महानगर की सोशल मीडिया टीम की घोषणा की। जिले के वर्तमान संयोजक शिवांश श्रीवास्तव पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें दुबारा नए कार्यकाल में जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं जिलाध्यक्ष से अनुमोदन के बाद शिवांश श्रीवास्तव ने जिला सह संयोजक में पुनः अभिषेक कमल व जिला कार्यकारिणी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा सहसंयोजक, विधानसभा कार्यकारिणी घोषित कर दी है।

 Noida News : मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि अभिषेक कमल पहले कार्यकाल में जिले के सह संयोजक थे उन्हें भी पुनः सह संयोजक घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकाशित सूची में पंकज त्रिपाठी को विधानसभा संयोजक तथा ऋचा सिंह को विधानसभा सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। वहीं जिले की कार्यकारिणी में अनुज त्रिपाठी, दीपक बत्रा, कपिल मेहरा, अमित दिवेदी, जिम्मी वालिया, आकाश आवाना, तरुणा रावत, राहुल चौहान को सदस्य बनाया गया है। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने नव गठित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि भाजपा जल्द ही अपने मण्डलों में भी सोशल मीडिया की घोषणा करेगी और 2024 चुनाव से पहले प्रत्येक बूथ तक अपने डिजिटल प्रचार तंत्र को मजबूत करेगी। बैठक में जिला महामंत्री उमेश त्यागी, जिला सोशल मीडिया संयोजक शिवांश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर सहित अन्य उपस्थित रहे।