Noida News : मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Jun 26, 2024 - 23:26
Noida News : मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Noida News : थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बुधवार की रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह लूटपाट करने की फिराक में घूम रहा था। इसके ऊपर पूर्व में लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इसके पैर में लगी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस सेक्टर 54 के पास बुधवार की देर रात को चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक बदमाश आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीछा करके उसे गिझौड़ तिराहे पर घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

Noida News

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मनीष पुत्र रमेश उर्फ विनोद निवासी त्रिलोकपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश थाना सेक्टर 113 से वांछित चल रहा था। इसके खिलाफ लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में पूर्व में 9 मुकदमे दर्ज हैं।