Noida News : सड़क हादसे में महिला घायल

Sep 18, 2024 - 10:31
Noida News : सड़क हादसे में महिला घायल
Symbolic image

Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Noida News : 

 थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि श्रीमती रेखा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह फेस-दो क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करती है। पीड़िता के अनुसार वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रही थी, तभी सेक्टर 81 के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।