Lok sabha election : पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना

Noida News : गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को नोएडा, दादरी व जेवर विधानसभा क्षेत्र में मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए आज फूल मंडी फेस-2 नोएडा से पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना हुई।
Noida News :
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि आज फूल मंडी फेस-2 नोएडा से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ में पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि 61-नोएडा, 62-दादरी तथा 63-जेवर विधानसभाओं के लिए स्ट्रांग रूम सुबह 6 बजे खोले गए। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों को ईवीएम एवं मतदान सामग्री वितरण कर रवाना करने के उपरांत रिजर्व ईवीएम मशीनों को फूल मंडी फेस-2 नोएडा से कलेक्ट्रेट वेयरहाउस सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में बनाए गए पुलिस अभिरक्षा में भेजी गई। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 की अल सुबह 3 बजे कलेक्ट्रेट वेयरहाउस से रिजर्व ईवीएम मशीनों को सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान को शकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं।
Loksabha election