Jewar News : अवैध संबंधों के चलते महिला की गला दबाकर दो लोगों ने की हत्या, शव को गड्ढे में गाड़ा, बच्चे ने बनाई वीडियो, गिरफ्तार
Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में रहने वाली एक महिला की उसके पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को एक खण्डहर नुमा घर मे गढ्ढा खोदकर उसमें गाड़ दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकला। इस मामले में महिला के पति ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनो को आज गिरफ्तार कर लिया है।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को महेश कुमार पुत्र गजराज सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कस्बा जहांगीरपुर में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी रंजना (35 वर्षी) कस्बा जागीरपुर मे किराए पर मकान लेकर रह रही थी। पीड़ित के अनुसार वह हरियाणा के दादरी पचगांव गुड़गांव में नौकरी करते हैं। पीड़ित के अनुसार उनके दोनों बच्चे अपनी नानी के घर पर रहते थे। इसी बीच उनके पड़ोस में रहने वाले बंटी सिंह और राकेश ने 19 नवंबर की रात को उनकी पत्नी रंजना की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने 20 नवंबर को उसके शव को उसी के घर पर पंखे से लटका दिया ताकि यह साबित हो सके उसने आत्महत्या किया है। आरोपियों ने सोचा कि जब कोई उसके घर पर आएगा तो उसे पता चलेगा कि रंजना ने आत्महत्या कर लिया है। पूरे दिन शव पंखे से लटक रहा। जब उसके घर पर कोई मिलने नहीं आया तो आरोपी घबरा गए तथा उन्होंने 20 नवंबर की रात को पड़ोस में स्थित एक खंडहरनुमा मकान में गड्ढा खोदा तथा उसके शव को फंदे से उतार कर गड्ढे में दबाने के लिए ले गए। रात एक बजे के करीब उनके इस कृत्य को एक बच्चे ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। उक्त बच्चों ने पुलिस को सूचना दी।
SHO Jewar : थाना प्रभारी ने बताया कि मौके ऊपर पहुंची पुलिस में शव को गढ्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज सुबह को दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के मृतका से अवैध संबंध थे। मृतका ने पहले बारी- बारी से दोनों की पत्तियों से दोस्ती की तथा उन्हें दिल्ली के रहने वाले अन्य लोगों के साथ दोस्ती करवा कर घर से भगा दिया। दोनों के साथ प्रेम का स्वांग रचकर वह उनके साथ संबंध बनाकर रहने लगी। इसी पीछे एक अन्य व्यक्ति के संपर्क में वह आ गयी। आरोपियों के अनुसार मृतका ने उनसे मुंह मोड़ना शुरू कर दिया था। घटना वाले दिन मृतका उनके पास आई। दोनों ने उसके साथ समय व्यतीत किया और बातचीत की। इसी बीच तीसरे व्यक्ति को लेकर इनमें विवाद हुआ तथा दोनों ने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि मृतका के पति ने भी पुलिस को बताया है कि उसके चरित्र के चलते वह खुद उससे अलग रह रहा था, तथा उसने अपने बच्चों को उससे अलग कर दिया था।

