Greater Noida News : मीडिया हाउस में काम करने वाली महिला के साथ पति ने की मारपीट

Aug 18, 2025 - 12:17
Greater Noida News : मीडिया हाउस में काम करने वाली महिला के साथ पति ने की मारपीट

Greater Noida News : एक मीडिया हाउस में काम करने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिव्या रिचा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह न्यूज़ एजेंसी  में पत्रकार हैं। पीड़िता के अनुसार उनकी शादी 6 फरवरी वर्ष 2013 को मृणाल मनीष  निवासी जनपद मधुबनी के साथ हुई थी।

 

महिला के अनुसार उनका एक बेटा है, जिसकी उम्र 6 वर्ष है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके वेतन को घर के खर्चे में लगवा देता है, तथा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता है। महिला के अनुसार वह अजनारा होम सोसाइटी में रहती हैं। महिला का आरोप है 10 अप्रैल वर्ष 2024 को शाम के समय जब वह घर आई तो उसके पति ने उसके कपड़े जमीन पर गिरा दिया। जब उसने इस बाबत पूछा था उसने उनके साथ मारपीट की, तथा बाल पड़कर जोर से खींचा।

 

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने इस मुकदमे की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए न्यायालय में अर्जी दी थी। कोर्ट के आदेश पर बीती रात को मुकदमा दर्ज हुआ है।