Greater Noida News : महिला ने की आत्महत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Aug 18, 2025 - 23:38
Greater Noida News : महिला ने की आत्महत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके पति ने गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाया है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि जनपद अमेठी के रहने वाली कंचन की शादी 14 साल पहले प्रमोद तिवारी के साथ हुई थी। दोनों की 12 साल की एक लड़की और एक महीने का एक लड़का है। दोनों थाना बादलपुर क्षेत्र के मॉडर्न रेलवे सिटी कॉलोनी में रहते थे। कंचन ने रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके पति ने गंभीर हालात मे उसको उपचार के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस मामले में उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का पति प्रमोद तिवारी उसे प्रताड़ित करता था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।