Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Greater Noida News : थाना बीटा- दो पुलिस ने आज सुबह को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है।
Greater Noida News :
अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को थाना बीटा- दो पुलिस एनआरआई कट के पास चैकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाश रुकने की बजाय वहां से भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। अपर उपायुक्त ने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सुहैब पुत्र सलीम के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि उसका एक साथी फजल पुत्र फरीद मौके से भाग गया था, जिसे पीछा करके पुलिस ने पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों शातिर लुटेरे हैं। ये लोग राह चलते लोगों से लूटपाट करते हैं। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए पांच मोबाइल फोन, देसी तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद किया है। इन बदमाशों के ऊपर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।