Greater Noida News : कारागार मंत्री ने जेल में निरुद्ध महिला कैदियों से बंधवाई राखी

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने आज गौतम बुद्ध नगर में स्थित लुक्सर जेल का दौरा किया। उन्होंने जेल के निरीक्षण करने के बाद बंदी महिलाओं से राखी भी बंधवाई।
Greater Noida News :
उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह आज रक्षाबंधन के दिन लुक्सर जेल में पहुंचे। उन्होंने लुक्सर जेल का निरीक्षण किया तथा जेल में बंद महिला कैदियों से मुलाकात की। जिन महिला कैदियों के घर से कोई उनसे मिलने नहीं आता, उनसे उन्होंने राखी बंधवाई तथा उन्हें 100 रूपए और मिष्ठान नेग के स्वरूप में दिया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज यूपी रोडवेज से चलने बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि लुक्सर जेल में 3200 से ज्यादा बहने आज राखी बांधने के लिए आई तथा जेल में बंद अपने परिजनों को राखी बांधी। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम 5 बजे तक जेल में राखी बंधवाने का कार्यक्रम चलता रहा।
जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कारागार मंत्री ने जेल में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा कारागार में स्थापित सीसीटीवी वीडियो आदि का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 3,239 महिला मुलाकाती बहनों एवं उनके साथ आए 279 बच्चों द्वारा अपने भाइयों की राखी बांधी गई। टिका किया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कारागार में निरुद्ध 52 महिला बंदिया द्वारा जेल में निरुद्ध 52 पुरुष बंदियो की राखी बांधकर टिका किया गया।