Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 29 कंपनियों को जमीन आवंटित, 500 करोड़ से अधिक का होगा निवेश
Greater Noida News : ग्रेनो प्राधिकरण ने क्षेत्र में निवेश के लिए 29 कंपनियों को जमीन आवंटित की है। ये कंपनियां शहर में 500 करोड़ से अधिक का निवेश करेंगी। इससे पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा। गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा एयरपोर्ट के आने के बाद निवेशकों का रुझान बढ़ा है। यहां तमाम देश-विदेश की बड़ी कंपनियां आ रही हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 39 औद्योगिक प्लॉट की योजना निकाली थी। इसमें से 29 प्लॉट के आवंटियों को आवंटनपत्र दे दिया गया है। साथ ही, उनके साथ एमओयू भी किया गया है ताकि वह समय पर अपनी उत्पादन इकाई शुरू कर सकें।
Greater Noida Development Authority News : ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि 39 कंपनियों में से 29 को आवंटन पत्र देकर एमओयू किया गया है। तय समय पर इंडस्ट्री शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इससे 500 करोड रुपए का निवेश होगा तथा हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

