Greater Noida News : शादी के 8 साल बाद दहेज में 11 लाख रुपए व स्कार्पियो के लिए पत्नी का फोड़ा सिर, पति गिरफ्तार

Aug 26, 2024 - 20:25
Aug 26, 2024 - 21:00
Greater Noida News : शादी के 8 साल बाद दहेज में 11 लाख रुपए व स्कार्पियो के लिए पत्नी का फोड़ा सिर, पति   गिरफ्तार

Greater Noida News : शादी के 8 साल बाद एक शख्स ने दहेज में 11 लाख रुपये व स्कार्पियो गाड़ी लाने की मांग को लेकर दो बच्चों की मां पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़िता ने 7 अगस्त को थाना दनकौर में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच पड़ताल कर रही थाना पुलिस ने आज आरोपी को ग्राम खेरली नहर के पास से गिरफ्तार किया है।


थाना दनकौर में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि रूबी पुत्री जगत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 दिसंबर वर्ष 2016 को उनकी शादी पुष्पेंद्र पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम बांजरपुर थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उसके और पुष्पेंद्र के दो बच्चे हैं। महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी करने के लिए हिंदू धर्म से इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। जब इस बात की सूचना उसने पुलिस को देनी चाही तो उक्त लोगों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। महिला के अनुसार इस घटना की वीडियो और फोटो भी उसके पास है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार शादी के समय से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। 7 अगस्त को पुष्पेन्द्र ने दहेज में 11 लाख रुपये व स्कार्पियो गाड़ी लाने को लेकर वादिया साथ मारपीट व प्रताड़ित कर तथा जान से मारने की नियत से लोहे की राड से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में आज थाना दनकौर पुलिस ने आरोपी को ग्राम खेरली नहर के पास से बजे गिरफ्तार किया है।