Greater Noida News : ग्राम गोपालगढ़ में 2 करोड़ की लागत से बनेगा ‘खेलो युवा स्पोर्ट्स पार्क’, विधायक ने किया भूमि पूजन
Greater Noida News : जनपद गौतमबुद्व नगर के जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालगढ़ में 2 करोड़ की लागत से ‘खेलो युवा स्पोर्ट्स पार्क’ का निर्माण किया जायेगा। इस पार्क के निर्माण कार्य के लिए रविवार को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने एक भव्य कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया। स्पोर्ट्स पार्क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा।
जेवर विधानसभा के ग्राम गोपालगढ़ में खेलो युवा स्पोर्ट्स पार्क का आज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाई, साथ ही नौजवानों में भी भारी उत्साह नजर आया। इस पार्क के निर्माण कार्य में लगभग 2 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी। स्पोर्ट्स पार्क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। इस पार्क में युवाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह पार्क जेवर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा। लंबे समय से यहां के नौजवानों द्वारा एक खेल स्टेडियम की मांग की जा रही थी। इस पार्क के बन जाने से गांव और आसपास के क्षेत्र के नौजवान खेलों में और अधिक सक्रिय होंगे और अनेकों प्रतिभाएं देश और प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगी।
इस मौके पर जिला खनिज अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी, लोक निर्माण विभाग के अरविंद पाल सिंह, बीपी सिंह, थाना जेवर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

