Ghaziabad News : युवक ने की आत्महत्या
Ghaziabad News : गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के मलिक नगर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब उसका छोटा भाई देर रात को एक शादी समारोह से लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई।
सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि थाना अंकुर विहार क्षेत्र के मलिक नगर कॉलोनी में रहने वाले 19 वर्षीय नदीम ने बुधवार की देर रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह सैलून का काम करता था। उनके अनुसार उसके परिजन बुधवार को मेरठ में किसी शादी समारोह में भाग लेने गए थे। नदीम घर पर अकेला था। जब वे लोग देर रात को लौटकर आए तो उन्हे घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक नशे का आदी था।

