Ghaziabad News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 की टोल दरें तय, एक अप्रैल से यात्रियों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

Mar 24, 2026 - 23:16
Ghaziabad News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 की टोल दरें तय, एक अप्रैल से यात्रियों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

Ghaziabad News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 की टोल दरें तय हो गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बढ़ी दरें को एक अप्रैल से लागू करेगा। मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को दिल्ली से मेरठ तक का टोल 175 रुपये देना होगा। वहीं एनएच-9 छिजारसी पर 180 रुपये टोल लिया जाएगा।

 एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार ने बताया कि मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार, जीप, वैन या हल्का वाहन का मेरठ तक का एक तरफ का टोल 175 रुपये होगा। उसी दिन वापसी में 265 रुपये देने होंगे। मासिक पास 5,840 रुपये का बनेगा।मेरठ से इंदिरापुरम तक का टोल 120 रुपये और वापसी में 180 रुपये देने होंगे। मेरठ से डूंडाहेडा का एक तरफ का टोल 95 रुपये और वापसी पर 140 रुपये देने होंगे। मेरठ से डासना का एक तरफ का टोल 80 रुपये और दोनों तरफ के 120 रुपये देने होंगे।

 मेरठ से रसूलपुर सिकरोड के एक तरफ के 60 रुपये और दोनों तरफ के 85 रुपये देने होंगे।मेरठ से भोजपुर तक के एक तरफ का टोल 25 रुपये और दोनों तरफ के 40 रुपये देने होंगे। लाइट कमर्शियल वाहन, मिनी बस और सामान ले जाने वाले वाहनों के लिए भी टोल दरें तय कर दी हैं। इसके लिए दिल्ली से मेरठ तक एक तरफ की टोल दर 285 रुपये और वापसी पर 425 रुपये देने होंगे।

बस, ट्रक का दिल्ली से मेरठ तक 595 रुपये और वापसी पर 890 रुपये देने होंगे। तीन एक्सल वाहन के एक तरफ के 845 और वापसी के 970 रुपये देने होंगे। मेरठ से दिल्ली तक चार से छह एक्सल वाहन के 930 रुपये और वापसी पर 1395 रुपये देने होंगे। सात या इससे ज्यादा एक्सल वाले वाहनों का मेरठ से दिल्ली तक एक तरफ का टोल 1130 और वापसी पर 1700 रुपये देने होंगे।

एनएच-9 के लिए नई दरें इस तरह है। कार, जीप, वैन या हल्के वाहन का टोल 180 रुपये रहेगा। महीने में 50 सिंगल यात्रा के लिए मासिक पास 5940 रुपये का बनाया जाएगा। लाइट कमर्शियल वाहन, मिनी बस और सामान ले जाने वाले वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 290 रुपये होगा। वापसी पर 430 रुपये देने होंगे। मासिक पास 9600 रुपये होंगे। बस या ट्रक का एक तरफ का टोल 605 रुपये और वापसी पर 905 रुपये देने होंगे। मासिक पास 20,110 रुपये में बनेगा। तीन एक्सल व्यावसायिक वाहन का 660 रुपये और वापसी पर 985 रुपये टोल देना होगा। भारी निर्माण मशीनरी एक तरफ का 945 रुपये और वापसी का 1420 रुपये टोल देना होगा। सात या उससे ज्यादा एक्सल का एक तरफ का 1150 रुपये ओर वापसी का 1730 रुपये टोल देना होगा।