Ghaziabad News : मकान के बेसमेंट में लगी आग
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र के एक मकान के बेसमेंट में बुधवार को अचानक आग लग गई। मकान के बेसमेंट में ड्रोन कैमरे बनाने का काम किया जा रहा था। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
CFO Ghaziabad : मुख्य दमकल अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि बुधवार को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि थाना कौशांबी क्षेत्र में स्थित एक मकान के बेसमेंट में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग के आसपास फैलने से रोका गया। आसपास मौजूद घरों में रहने वाले लोग घटना के चलते घबरा गए थे। उन्हें शांत कराया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि जिस मकान में आग लगी थी उसके बेसमेंट में ड्रोन कैमरे बनाने का काम किया जा रहा है। आग से नुकसान और लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में आज आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। यहां पर पुरानी खिड़की और दरवाजे रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

