Ghaziabad News : व्यापारी की हत्या करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Oct 14, 2026 - 19:14
Ghaziabad News : व्यापारी की हत्या करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में घायल बिलाल की फोटो

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में कारोबारी विनोद गुप्ता की हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपों को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, देशी तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है।

 सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में रहने वाले दिनेश गुप्ता की हत्या 12 अक्टूबर को धारदार हथियार से हमला कर कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई थी।

 उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान उक्त हत्या में शामिल बिलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर हत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।