Noida News : रणदीप भाटी गैंग के कुख्यात बदमाश को सात वर्ष की कारावास

Oct 14, 2026 - 17:20
Noida News : रणदीप भाटी गैंग के कुख्यात बदमाश को सात वर्ष की कारावास
Symbolic Image

Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के न्यायालय ने आज एक मामले में सुनवाई के दौरान बलवा, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार रणपाल भाटी गैंग के कुख्यात बदमाश को 7 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है।

 

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा घोषित अपराधी अमित कसाना पुत्र सत्यवीर मूल निवासी लोनी गाजियाबाद वर्तमान निवासी रिठौरी गांव दादरी कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ वर्ष 2009 में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में एक मुकदमा दर्ज हुआ था।

 इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तथा इसके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट मे दायर की गई थी। उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय में चल रही थी। आज न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए उसे हत्या के प्रयास के मामले में 7 वर्ष की सजा सुनाई है। उसके ऊपर 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर 3 माह 20 दिन की अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।