Dadri News : स्टाफ को लेकर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी ,14 घायल
Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक कंपनी की स्टाफ बस शनिवार की शिकायत को अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस में सवार 14 व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Police Station Dadri News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि शनिवार की शाम को एक कंपनी की निजी बस स्टाफ लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते जा रही थी। बस में 28 से 30 कंपनी के कर्मचारी सवार थे। उन्होंने बताया कि एक वाहन को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई तथा पलट गई। इस घटना में बस में सवार 14 लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

