Dadri News : प्रेमिका से के साथ अवैध संबंध होने के शक पर एक युवक ने दो किशोरों के ऊपर रविवार की देर रात को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को आज सुबह को गिरफ्तार कर लिया है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कठैहरा रोड पर रहने वाले दो नाबालिक लड़के अमन और अरशद जिनकी उम्र क्रमशः 17 वर्ष 16 वर्ष है, उनको एक व्यक्ति ने बीती रात को चाकू मार दिया। उन्होंने बताया कि घरेलू उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति के बारे में कुछ सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। साक्ष्य के आधार पर पुलिस की टीम गठित करके अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज सुबह को आरोपी सावेज को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी को शक था कि उसकी महिला मित्र से दोनों किशोरी के संबंध है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।