मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

Dec 22, 2023 - 16:17
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 Noida News :नोएडा के फ्लैट वायर्स की समस्या का समाधान करने पर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मिला।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा नोएडा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने नोएडा के फ्लैट वायर्स की समस्या का समाधान करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया एवं नोएडा के किसानों की प्रमुख समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

 समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने किसानों के 10 प्रतिशत भूखंडों की समस्या का समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा नोएडा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित अन्य शामिल रहें।