Noida News : जीआईपी मॉल के तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, मौत

Nov 7, 2024 - 12:58
Noida News : जीआईपी मॉल के तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, मौत
GIP Mall Noida (Google Image)

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के जीआईपी मॉल में बीती रात को घूमने आई एक महिला ने माल के तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Noida News :

 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को सेक्टर 38 ए  स्थित जीआईपी मॉल में आकांक्षा सुद पुत्री आर के सूद खरीदारी करने के लिए आई थी। उन्होंने अज्ञात कारण के चलते मॉल की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दिया। वह सीढिओ से गिरते हुए नीचे तक आई। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका की  वर्ष 2017 मे  शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका उसके पति से विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। महिला ने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था। पुलिस को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्होंने घर से  निकलते समय ही आत्महत्या करने का पूरा मन बना लिया था।  नोएडा में आकर उन्होंने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।